Priyanka Chopra ने शेयर किया अपना हॉट बिकिनी लुक – Live tv
Kolkata

Priyanka Chopra ने शेयर किया अपना हॉट बिकिनी लुक

प्रियंका चोपड़ा विश्व स्तर पर सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेसस में से एक हैं। प्रियंका अपनी ज़िन्दगी खुलकर जीने में विश्वास रखतीं हैं। देसी गर्ल यूँ तो अपनी लाइफ और करियर में काफी बिजी रहतीं हैं लेकिन इस बीच वो आराम करने और अपने काम में सही ताल मेल बिठा लेती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं वो अपनी ज़िन्दगी से जुड़े खास पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और अपने फैंस को अपने जीवन से अपडेट करती रहती हैं।

पिग्गी चोप्स ने रविवार को, अपने लॉस एंजिल्स के घर में एक पूल में चिल करते हुए खुद की एक खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर की। आप भी देखिये प्रियंका का ये खास अंदाज़।

प्रियंका ने अपनी बेहद हॉट और खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर में पूल के किनारे प्रियंका को धूप में समय बिताते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहनी थी जिसमें उनका टोन्ड मिडसेक्शन विज़िबल हो रहा था और प्रियंका ने इसे व्हाइट सी-थ्रू जैकेट के साथ लेयर किया था। उन्होंने अपने बालों को आधा बांधा हुआ है और गहरे रंग के गॉगल्स उनके लुक को और भी ज़्यादा इन्हैंस कर रहे हैं।

प्रियंका ने अपने लुक को कई गोल्डन पीस ज्वैलरी के साथ एक्सेसराइज किया हुआ है। इससे पहले प्रियंका ने अपने पति निक जोनास और उनकी बेटी माल्टी मैरी जोनास चोपड़ा के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमे वो अपनी फॅमिली के साथ समय बिताते हुए नज़र आ रहीं थीं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया: “सनडेज।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *