एक्ट्रेस नहीं कुछ और बनना चाहती थीं इंडस्ट्री की ये 9 हसीनाएं, जानें क्या था इनका पहला सपना
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की हसीनाएं अब दुनिया भर में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी की एक्ट्रेसेस भी अपने हुस्न का जलवा दिखा चुकी हैं और इस बार भी ऐसा होता दिख रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमा में काम कर रही कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जो कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहती थीं। वह करियर में कुछ और करना चाहती थीं। इस लिस्ट में काजोल, हिना खान से लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल हैं।

काजोल
काजोल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। उन्हें 9-5 वाली जॉब काफी पसंद थी, जिसमें महीने का आखिर में सैलरी मिलती है।